Top NewsUttar Pradesh

अमेठी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा – पाला बदलने वाले ‘एहसान फरामोश और दगाबाज’, कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे

अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने सपा नेता जहूर अहमद के आवास पर मुलाकात की और क्षेत्रीय हालातों की जानकारी ली। इसके बाद वे मुसाफिरखाना के रामरायपुर स्थित सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के घर भी पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। अमेठी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना। उन्होंने पार्टी के बागियों को भी आड़े हाथों लिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेठी के जिन लोगों ने पाला बदला है, वो 3 वजहों से फिर कभी नहीं जीत पाएंगे। पहला- एहसान-फरामोशी, ⁠दूसरा- दग़ाबाज़ी और तीसरी वजह ये है कि वो उस दल में गये हैं, जो ख़ुद के लोगों का सगा नहीं है, दल बदलुओं का क्या होगा। ऐसे लोगों ने अपने राजनीतिक संभावनाओं पर ख़ुद ही फुल स्टॉप लगा दिया है।

अमेठी में भाजपा की सक्रियता पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अमेठी में गुमशुदा है। जनता अब उसे पहचान चुकी है। सपा के बागी विधायक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि दल बदलने वाले और एहसान फरामोश लोग किसी के नहीं होते। अब तो हर दल में उनकी टिकट पाने की उम्मीद भी खत्म हो चुकी है। भाजपा जैसे दल भी ऐसे लोगों को अपनाने से हिचकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH