EntertainmentTop News

तमिल फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता राजेश का निधन, रजनीकांत ने जताया शोक

चेन्नई| तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेता राजेश का निधन हो गया है। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिनेमा जगत और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजेश को ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

सुपरस्टार रजनीकांत, जो राजेश के करीबी दोस्त माने जाते थे, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा:
“मेरे प्यारे मित्र, अभिनेता राजेश के अचानक निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। वे एक अद्भुत इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

लंबा फिल्मी सफर

राजेश ने अपने करियर की शुरुआत 1974 में फिल्म ‘अवल ओरु थोडार कथा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कन्नी पारुवथिले’, ‘थाई पोंगल’, ‘थानी मरम’, और ‘नान नानेथान’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। वे राजेश विलियम्स नाम से भी पहचाने जाते थे।

उन्होंने न सिर्फ तमिल, बल्कि मलयालम फिल्मों में भी काम किया, और टेलीविजन शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। राजेश को रजनीकांत, थलपति विजय और विजय सेतुपति जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH