RegionalTop News

“छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद ले रहा आखिरी सांसे” – सीएम विष्णु देव साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सरकार की कोशिशों से बस्तर में माओवादी नेटवर्क कमजोर हो गया है। उन्होंने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं और लगातार सुरक्षा अभियानों से शांति स्थापित करने में मदद मिली है। एक इंटरव्यू में साय ने कहा कि पिछले 18 महीनों में सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

सीएम साय ने आगे कहा कि 21 मई को सीपीआई (माओवादी) के जनरल सेक्रेटरी बसवराजू को मार गिराना एक बड़ी सफलता थी। सीएम साय ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त कर दिया जाए। सरकार विकास और समावेशी नीतियों के जरिए नक्सलवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर और पूरे राज्य को शिक्षा, कौशल विकास, कल्याणकारी योजनाओं और समावेशी नीतियों से बदलने की योजना बना रही है। सुरक्षा बलों ने जंगलों में अंदर तक अपनी पहुंच बनाई है। जहां पहले जाना मुश्किल था, वहां अब सुरक्षा कैंप बनाए गए हैं। ये कैंप अब सरकार की चौकियों की तरह काम कर रहे हैं। इनसे दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं और विकास पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कैंप तब तक रहेंगे जब तक जरूरी होगा।

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है। हिंसा में कमी आई है और 1355 माओवादियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से पूर्व नक्सलियों को समाज में वापस लाने में मदद मिली है। ‘नियाद नेल्ला नार योजना’ जैसे कार्यक्रमों से सुरक्षा कैंपों के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में विकास और स्थिरता को बढ़ावा मिल रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH