RegionalTop News

सीएम मोहन यादव ने 10 IPS अधिकारियों के किए तबादले, सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा की जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस के आला अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। कटनी और दतिया के एसपी समेत चंबल के आईजी और डीआईजी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल हटा दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल X पर जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विवादों के चलते सीनियर पुलिस अधिकारियों पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें पद से तत्काल हटाया है। मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई में कटनी एसपी अभिजीत रंजन, दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी कुमार सौरभ को तत्काल हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक और आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्‍यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्‍हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH