RegionalTop News

अमृतसर में सीएम भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया जमाबंदी पोर्टल

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ईजी जमाबंदी पोर्टल की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पहल से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. इससे राजस्व विभाग सेवाओं में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने कहा कि इस सेवा से लाखों लोगों का सीधा संबंध होता है. कुछ दिन पहले पंजाब ने ईजी रजिस्ट्री की शुरुआत की थी, जिसका मकसद संपत्ति रजिस्ट्री को सरल और पारदर्शी बनाना था.

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली में ईजी रजिस्ट्री का उपक्रम शुरू किया गया जो लोगों के लिए काफी कारगर साबित हुआ. उन्होंने कहा कि पिछले महीने पूरे जिले से भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई. यह इस पहल की शानदार सफलता है. ईजी रजिस्ट्री को 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा.

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पोर्टल लोगों को पांच प्रमुख सेवाएं प्रदान करेगा. मसलन व्हाट्सएप पर जमाबंदी, इंतकाल, रपट एंट्री और फर्द बदर (भूमि रिकॉर्ड में सुधार). ये सभी ऑनलाइन सेवाएं हैं. व्हाट्सएप के माध्यम से जमाबंदी प्राप्त करने का निर्णय लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधा प्रदान करेगा. हर साल 40 लाख लोगों को भूमि रिकॉर्ड की फर्द (जमाबंदी) प्राप्त करने के लिए या तो अपने पटवारी के पास चक्कर काटने पड़ते थे.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH