RegionalTop News

आज नहीं जारी होगी लाड़ली बहन योजना की 25वीं किस्त, सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए आज यानी 13 जून 2025 को 25वीं किस्त जारी होने वाली थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के एक कार्यक्रम में किस्त को जारी करने वाले थे। लेकिन अब यह प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। जिस वजह से आज लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त नहीं आने वाली है। ये फैसला अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा “अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। कल, 13 जून को जबलपुर और इंदौर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

प्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2023 को लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में पहले हर महीने 1000 रुपये मिलते थे जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH