Top NewsUttar Pradesh

माफिया अतीक के बेटे अली अहमद की बैरक में मिली नकदी, नप गए जेलर साहब

नैनी। केंद्रीय कारागार नैनी की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से नकदी मिलने के मामले मे जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी जेल की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए डिप्टी जेलर और एक चीफ वार्डन को डीआईजी जेल ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार रात को की गई है। डीआईजी जेल ने मंगलवार को अली की बैरक की तलाशी की थी। बता दें केंद्रीय कारागार नैनी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली बीते कई वर्षों से बंद है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे हाई सिक्योरिटी सेल में रखा हुआ है। साथ ही सेल की निगरानी के लिए 24 घंटे बंदी रक्षों की तैनाती की गई है।

बता दें कि बीते मंगलवार को रूटीन चेकिंग के तहत नैनी सेंट्रल जेल में डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने छापेमारी की थी. चेकिंग के दौरान अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के बैरक की भी तलाशी ली गई. इस दौरान अली की बैरक में 1100 रुपए कैश बरामद किए गए. घटना की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि माफिया अतीक अहमद के बेटे अली से मिलने आए मुलाकाती ने उसे 1100 कूपन खरीदने के लिए दिए थे. जेल में कूपन से ही समान कैदियों को मिलता है. अली ने कूपन नहीं खरीदा था बल्कि रुपए अपने पास रख लिए थे. इस बीच तलाशी ली गई और बैरक से वही 1100 रुपए बरामद हुए हैं.

वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए नैनी जेल के डिप्टी जेलर कांति देवी और एक हेड वार्डर संजय द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही डीआईजी ने जेलर और डिप्टी जेलर समेत और कर्मचारियों की मिली भगत की जांच के भी आदेश दिए हैं.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH