International

इजरायली सेना ने हमास के टॉप कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया

गाज़ा पट्टी में इजरायली रक्षा बल (IDF) ने एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए हमास के शीर्ष सैन्य कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को एक सटीक एयरस्ट्राइक में ढेर कर दिया है। यह ऑपरेशन IDF और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) द्वारा संयुक्त रूप से गाजा सिटी के सबरा इलाके में अंजाम दिया गया।

IDF ने अपनी आधिकारिक पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए लिखा, “हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन उन सभी के लिए एक संदेश है जो 7 अक्टूबर 2023 के बर्बर हमले में शामिल थे—हर एक की बारी आएगी।”

कौन था हाकम मोहम्मद अल-इस्सा?

इजरायली सेना के मुताबिक, अल-इस्सा हमास की जनरल सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य था। वह संगठन की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड्स की मिलिट्री एकेडमी का सह-संस्थापक भी था, जहां हजारों आतंकियों को युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही वह हमास के ट्रेनिंग हेडक्वार्टर का प्रमुख था और गाज़ा में आतंकियों को प्रशिक्षण देने की रणनीति में उसकी अहम भूमिका थी।

7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड

IDF के अनुसार, अल-इस्सा वही व्यक्ति था जिसने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हुए भीषण हमले की साजिश रची थी। इस हमले में सैकड़ों निर्दोष नागरिक मारे गए थे और इजरायली सुरक्षा व्यवस्था पर भारी आघात पहुंचा था। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने सीरिया और इराक में युद्ध का प्रशिक्षण लिया था और 2005 में सीरिया से गाज़ा लौटकर हमास की सैन्य गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा बन गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH