EntertainmentSportsTop News

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई, बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से बंधेंगे रिश्ते में

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन ने मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। हालांकि, दोनों परिवारों की ओर से इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में वह गोवा की टीम का हिस्सा हैं।

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक का संबंध मुंबई के प्रतिष्ठित घई परिवार से है, जिनका व्यवसाय होटल, रेस्तरां और खाद्य उद्योग में फैला हुआ है। उनके परिवार के पास इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपने घरेलू करियर की शुरुआत 2020-21 सीज़न में मुंबई की ओर से की थी, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ टी20 डेब्यू किया। जूनियर स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन के बाद अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।2022-23 घरेलू सीज़न से पहले उन्होंने गोवा की टीम जॉइन की और यहीं से अपने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए करियर का आगाज़ किया।

अर्जुन का प्रदर्शन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 17 मैच, 37 विकेट (औसत 33.51), 532 रन (औसत 23.13)लिस्ट ए: 18 मैच, 25 विकेट टी20: 24 मैच, 27 विकेट, 119 रन आईपीएल: अब तक 5 मैच, 3 विकेट। अर्जुन तेंदुलकर आगामी घरेलू सत्र में एक बार फिर गोवा की टीम से खेलते नजर आएंगे, जबकि फैंस की निगाहें आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर भी टिकी रहेंगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH