InternationalTop News

एससीओ शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी पहुंचे चीन, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिया एकजुटता का संदेश

बीजिंगः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान यात्रा के बाद चीन पहुंच गए। वह तियानजिन शहर में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

रविवार को पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एससीओ के इतर द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के दौरान दोनों देशों ने सीमा प्रबंधन को लेकर सहमति जताई और प्रतिनिधि स्तर पर समझौता हुआ। साथ ही, भारत-चीन के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने पर भी सहमति बनी। पीएम मोदी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए शी जिनपिंग का आभार व्यक्त किया।

इस बीच, तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन का औपचारिक आगाज़ हो गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिट की शुरुआत में सभी नेताओं ने ग्रुप फोटो शूट कराया, जिसमें पीएम मोदी, शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक साथ दिखाई दिए। इस तस्वीर को एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने भी पीएम मोदी की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने चीन की पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य छाए छी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-चीन के बीच आर्थिक, राजनीतिक और जनसंपर्क स्तर पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH