RegionalTop News

पंजाब सरकार ने 13 अक्तूबर को बुलाई कैबिनेट की बैठक, शहीदी दिवस पर हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13 अक्टूबर को सिविल सचिवालय में दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ आनंदपुर साहिब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की संभावना है।

कर्मचारियों और दिवाली से पहले बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

सरकार ने दिवाली से ठीक पहले यह बैठक बुलाई है, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद है।

प्रस्तावित 24वां जिला

बैठक में पंजाब का 24वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है। नए जिले का नाम आनंदपुर साहिब रखा जा सकता है, जो रोपड़ जिले से अलग किया जाएगा। इसमें होशियारपुर जिले का कुछ हिस्सा भी शामिल किया जा सकता है। नए जिला मुख्यालय और अन्य सुविधाओं के लिए सरकार को लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

शहीदी दिवस समारोह की तैयारियां

पंजाब सरकार शहीदी दिवस को बड़े पैमाने पर मना रही है। समारोह की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से होगी। आनंदपुर साहिब में नौंवे पातशाह के जीवन, शिक्षाओं और शहादत पर आधारित विशेष शो का आयोजन पहली बार किया जाएगा। रोजाना 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए चक्क नानकी टेंट सिटी बनाई जाएगी।

राज्य के 23 जिलों में 1 से 18 नवंबर तक लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी देने पर विचार किया जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH