NationalTop News

पंजाब और हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पंजाब के SBS नगर के बलोवाल सौंखरी में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां पानी जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। पंजाब के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में 1.6 डिग्री, लुधियाना में 2.6 डिग्री, पटियाला में 3 डिग्री और अमृतसर में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। फरीदकोट और होशियारपुर में क्रमशः 2 और 2.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। सर्दी के कारण पंजाब में 14 जनवरी 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा के स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी, जिससे छात्रों को लगातार छुट्टियों का मौका मिलेगा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले 9 साल में सबसे कम है। मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में शीतलहर के कारण 17 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा में भी ठंड ने दस्तक दी है। हिसार और नारनौल में क्रमशः 1.5 और 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, करनाल में 2 डिग्री, रोहतक में 3.8 डिग्री, अंबाला में 4.2 डिग्री और फरीदाबाद में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH