Top NewsUttar Pradesh

केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि कौशांबी के लिए उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान के बीच में ही हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया और केबिन में धुआं भरने लगा, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

घटना के समय हेलीकॉप्टर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग भी सवार थे। राहत की बात यह है कि इस घटना में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है ताकि समस्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

इधर, हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद उपमुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम जारी रखते हुए सड़क मार्ग से कौशांबी के लिए रवाना होने का निर्णय लिया। वे वहां बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH