Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ : आशियाना में निर्माणाधीन इमारत में नाबालिग से गैंगरेप, 5 मजदूर ने दिया वारदात को अंजाम

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन इमारत में रुकी किशोरी के साथ वहां मौजूद मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच मजदूरों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

पीड़िता इलाके में ही बच्चों की देखभाल का काम करती है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम वह अपने काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास की एक अधूरी इमारत में चली गई। आरोप है कि वहीं काम कर रहे एक मजदूर ने उसे जबरन पकड़ लिया और अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी बाहर निगरानी करते रहे।

सूत्रों के मुताबिक, जब एक अन्य आरोपी वहां पहुंचा तो किशोरी ने विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH