Uttar Pradesh

क्राइम की हर परत होगी बेनकाब, आज की खबर पर धमाकेदार शो ‘Forensic Files’ जल्द होगा ऑन एयर

लखनऊ: नौकरशाही की नींद उड़ाने वाली अपनी बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने एक नई और चुनौतीपूर्ण पारका आगाज़ कर दिया है। हाल ही में नेशनल सैटेलाइट चैनल का रूप लेने वाले न्यूज़ नेटवर्क “आज की खबर” ने उन्हें ‘ब्यूरो चीफ’ का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है। इस नई जिम्मेदारी को संभालते ही विवेक त्रिपाठी दर्शकों के लिए एक बेहद दिलचस्प और गहराई तक जाने वाला इन्वेस्टिगेटिव शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है- ‘Forensic Files’।

यह शो अपराध जगत की उन फाइलों को खोलेगा, जिन पर धूल जम चुकी है या जहाँ तफ्तीश उलझ गई है। इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा इन्हीं दमदार पंक्तियों पर टिकी है, “वारदात में जो दिख रहा है, असलियत उससे कहीं ज़्यादा गहरी है। हर ज़र्रे में सबूत है, जो बिखरा तो है पर आसानी से दिखता नहीं।” इस शो में विवेक त्रिपाठी की पैनी नज़र हर उस निशान और सुराग पर होगी जो मुजरिम तक पहुँचने का रास्ता बनाते हैं। ‘Forensic Files’ के माध्यम से वो राज़ बेनकाब होंगे जो अब तक दफ़न थे, और उन अपराधियों का पर्दाफाश होगा जो कानून को चकमा देने की फिराक में रहते हैं।

पत्रकारिता में ढाई दशक का शानदार सफर

विवेक त्रिपाठी मीडिया जगत का एक ऐसा नाम हैं, जिनके पास प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का 25 वर्षों का ठोस अनुभव है। 1999 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (लखनऊ) से अपना सफर शुरू करने वाले विवेक जी ने ‘हिंदुस्तान’, ‘नवभारत’ (भोपाल) और ‘दैनिक जागरण’ (देहरादून) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी कलम का जादू दिखाया। ‘अमर उजाला’ के कानपुर और लखनऊ संस्करणों में उनकी धुआंधार पत्रकारिता की मिसालें आज भी दी जाती हैं। प्रिंट में अपनी धाक जमाने के बाद, उन्होंने ‘ABP न्यूज़’ और ‘ज़ी न्यूज़’ जैसे बड़े नेशनल टीवी चैनलों में काम किया। ‘आज की खबर’ से जुड़ने से पहले वह ‘प्राइम न्यूज़’ में स्टेट हेड के तौर पर काम कर रहे थे।

हर स्क्रीन पर है ‘आज की खबर’ का जलवा

गौरतलब है कि डॉ. चंद्रसेन वर्मा के विज़न के साथ “आज की खबर” अब सिर्फ डिजिटल तक सीमित नहीं है, बल्कि एक पूर्ण सैटेलाइट चैनल बन चुका है। चैनल प्रबंधन ने इसकी पहुंच को देश के हर कोने तक बढ़ा दिया है। दर्शक इस चैनल को एयरटेल डिजिटल टीवी (चैनल 338), डीडी फ्री डिश (चैनल 132), टाटा प्ले (चैनल 2071) और जियो टीवी+ (चैनल 1436) पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा यह जीटीपीएल (248/282), डीपीएल (261) और डेब्जन (186) जैसे केबल नेटवर्क्स पर भी मौजूद है। स्मार्ट टीवी और मोबाइल यूज़र्स के लिए यह एक्सस्ट्रीम प्ले, अमेज़न फायर टीवी, एपिक ऑन, ओटीटी प्ले, डिस्‍ट्रो टीवी (665) और जियो न्यूज़ जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर भी लाइव स्ट्रीम हो रहा है।

अपनी नई पारी को लेकर विवेक त्रिपाठी ने चैनल प्रबंधन और डॉ. चंद्रसेन वर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वह पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, “आज की खबर” की इस नई सैटेलाइट यात्रा में जल्द ही कई और नामी पत्रकार भी शामिल होने वाले हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH