InternationalTop News

थाईलैंड से प्रत्यर्पित होकर भारत लाया जा रहा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान

भारत की कानून एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर Sahil Chauhan को Thailand से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार को Delhi Airport पहुंचेगा, जहां उसे हरियाणा विशेष कार्यबल अपनी हिरासत में लेगा।साहिल चौहान कुख्यात अपराधी है और National Investigation Agency का भी वांछित रहा है। वह हरियाणा की जेल में बंद गैंगस्टर Kaushal Chaudhary के गिरोह से जुड़ा बताया जाता है। उसके ऊपर विदेश से कई सुपारी हत्याएं करवाने के गंभीर आरोप हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसे विदेश में गिरफ्तार कराया गया था। लंबे समय से फरार चल रहा साहिल Thailand में छिपा हुआ था, जहां से अब उसे पकड़कर भारत लाया जा रहा है।

साहिल चौहान पर विदेश से कई संगीन अपराधों को अंजाम देने के आरोप हैं। पिछले कुछ समय में भारतीय एजेंसियों ने विभिन्न देशों से कई मोस्ट वांटेड अपराधियों को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित किया है और अब इस सूची में साहिल चौहान का नाम भी जुड़ गया है। एजेंसियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से कई आपराधिक मामलों में अहम खुलासे हो सकते हैं और संगठित अपराध के नेटवर्क पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH