Top NewsUttar Pradesh

वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, काशी विश्वनाथ में पूजा के बाद मेगा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरानकशी विश्वनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वेदमंत्रों की गूंज सुनाई दी और पुजारियों ने डमरू वादन के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर पुजारियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

दर्शन और पूजन के बाद प्रधानमंत्री शहर में मेगा रोड शो करेंगे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक सड़कों पर जुटे, जो “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के जयकारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर और नमस्कार कर लोगों का अभिवादन किया।

वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वारों से गुजरते हुए पीएम मोदी मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद वे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई रवाना होंगे। मंदिर में दर्शन के बाद बाहर निकले प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH