NationalTop News

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, अवैध निर्माण नोटिस के बाद सुरक्षा उपकरण हटाने की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सोमवार को कोलकाता पुलिस पहुंची। 188A हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी अवैध निर्माण नोटिस के बाद की गई। अभिषेक बनर्जी के घर में लगे CCTV कैमरों की निगरानी के लिए इस्तेमाल हो रहे तीन टीवी सेट समेत कई सुरक्षा उपकरणों को हटाने के लिए पुलिस और संबंधित टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली 17 संपत्तियों को लेकर जांच शुरू की थी। इन्हीं मामलों में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने नगर निगम को पत्र लिखकर नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH