NationalTop News

19 सांसदों के NDA में जाने की चर्चा के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का खंडन, बोले- मैंने कोई पत्र नहीं साइन किया

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ सांसदों के कथित तौर पर NDA में शामिल होने की खबरों के बीच नया मोड़ सामने आया है। अभिनेता-राजनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और इस तरह की खबरें पूरी तरह गलत हैं। सूत्रों के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं और उनके नाम को लेकर चल रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।

19 सांसदों के पत्र की चर्चा से मचा था सियासी हलचल

दरअसल, हाल ही में खबर सामने आई थी कि टीएमसी के 19 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस खबर के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। बताया गया था कि कथित पत्र पर जिन सांसदों के नाम शामिल हैं, उनमें यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा, काकोली घोष दस्तीदार और सायोनी घोष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

बागी सांसदों की सूची भी आई थी सामने

टीएमसी के भीतर असंतोष की चर्चाओं के बीच जिन सांसदों के नाम सामने आए, उनमें यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदार, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के. रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, शत्रुघ्न सिन्हा, कालीपद सोरेन, जून मालिया, माला रॉय, देव अधिकारी, शताब्दी रॉय, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती के नाम शामिल बताए गए।हालांकि, अब शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों द्वारा हस्ताक्षर से इनकार किए जाने के बाद इन दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल टीएमसी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब तक संबंधित सांसदों या पार्टी नेतृत्व की ओर से स्पष्ट बयान नहीं आता, तब तक इन खबरों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं मानी जा सकती।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH