NationalTop News

NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी गाइडलाइन, धार्मिक प्रतीकों और ड्रेस कोड पर साफ निर्देश

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाले NEET (UG) री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी कर दी हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किन वस्तुओं की अनुमति होगी और किन चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।

NTA के अनुसार, सभी उम्मीदवार परीक्षा हॉल के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। वहीं, बारिश के मौसम को देखते हुए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने की भी अनुमति दी गई है।

एजेंसी ने बताया कि उम्मीदवार अपनी आस्था से जुड़े धार्मिक प्रतीक जैसे कलावा, पगड़ी, हिजाब या अन्य धार्मिक चिह्न पहनकर परीक्षा केंद्र आ सकते हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचना होगा।

ड्रेस कोड के तहत उम्मीदवारों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। आवश्यकता होने पर वे पूरी आस्तीन या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय देना होगा।

NTA ने अभ्यर्थियों को स्लीपर या कम एड़ी वाले जूते-चप्पल पहनकर आने की सलाह दी है। ऊंची एड़ी वाले फुटवियर पहनने वाले उम्मीदवारों की अतिरिक्त जांच की जा सकती है।

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी गहने और अन्य एक्सेसरीज भी परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

NTA ने कहा है कि सभी उम्मीदवारों की प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से तलाशी ली जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

री-एग्जाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH