City NewsUttar Pradeshलखनऊ

तनाव के बीच दयाल रेजीडेंसी समिति चुनाव स्थगित, स्वास्थ्य कारणों से चुनाव अधिकारी का इस्तीफा

लखनऊ, 19 जून। अयोध्या रोड स्थित चिनहट की दयाल रेजीडेंसी कॉलोनी में दयाल रेजीडेंसी सेवा समिति के प्रस्तावित चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी शिव स्वरूप अस्थाना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि कॉलोनी निवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित दयाल रेजीडेंसी सेवा समिति का चुनाव 21 जून को प्रस्तावित था। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री समेत कई पदों पर मतदान होना था। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।

चुनाव को लेकर कॉलोनी के निवासियों में अलग-अलग गुट बनते दिखाई दिए। कहीं चुनाव को लेकर उत्साह था, तो कहीं विरोध के स्वर भी सुनाई दिए। इसी बीच चुनाव प्रक्रिया को लेकर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच तीखी बहस और झड़प हो गई।

स्थिति को देखते हुए कॉलोनी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव अधिकारी मंडल ने अग्रिम आदेश तक चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया। अधिकारियों का मानना था कि मौजूदा तनावपूर्ण माहौल में चुनाव कराना उचित नहीं होगा। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी शिव स्वरूप अस्थाना ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए समिति की चुनाव प्रक्रिया से अपना इस्तीफा दे दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH