Regional

प्रवीण निषाद ने किए दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के दर्शन, बोले—दिव्य स्वरूप में साक्षात शिव के दर्शन का अनुभव

हरिद्वार। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद श्री प्रवीण निषाद जी आज सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर, हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर श्री प्रवीण निषाद ने कहा कि पूज्य महाराज जी के दिव्य स्वरूप और उनकी साधना को देखकर ऐसा अनुभव होता है, मानो साक्षात भगवान शिव के दर्शन हो रहे हों। उन्होंने कहा कि आज महाराज जी के स्वरूप में शिव का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

श्री प्रवीण निषाद ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज जिस प्रकार सावन के पावन महीने में कठोर शिव-साधना कर रहे हैं, वह असाधारण है। बाईस-बाईस घंटे एक ही आसन पर बैठकर साधना करना सामान्य मनुष्य के लिए कल्पना से परे है। ऐसी साधना के पीछे अटूट संकल्प, तप, त्याग और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज जी की साधना केवल व्यक्तिगत तपस्या नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्र और समाज के कल्याण की भावना से जुड़ी हुई है। उनकी साधना से देशभर के श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संचार हो रहा है।

श्री प्रवीण निषाद ने पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र एवं सनातन धर्म के लिए किए जा रहे आध्यात्मिक प्रयासों की सफलता की कामना की।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH