Top NewsUttar Pradesh

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी खुद कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की। उन्होंने पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कलराज मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि उनकी पत्नी ने जीवन यात्रा पूरी कर ईश्वर के चरणों में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

सीएम योगी ने जताया दुख

सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया के जरिए कलराज मिश्र और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिले। सत्यवती मिश्रा के निधन की खबर सामने आने के बाद बीजेपी समेत राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH