Top NewsUttar Pradesh

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले, पूरी लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची सामने आ गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन 14 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, निम्नलिखित आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है:

  1. सुमित राजेश महाजन
  2. डॉ. सुनील कुमार वर्मा
  3. राहुल सिंह
  4. अभिषेक कुमार
  5. योगानन्द पांडे
  6. साहब सिंह
  7. डॉ. विश्राम
  8. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा
  9. आनंद कुमार शुक्ला
  10. वैभव मिश्रा
  11. अशोक कुमार कनौजिया
  12. अरुण कुमार
  13. प्रदीप कुमार यादव
  14. नेहा शर्मा

34 PCS अधिकारियों के भी तबादले

प्रशासनिक फेरबदल में 34 पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • जंग बहादुर यादव
  • विश्वभूषण मिश्रा
  • संजय कुमार पांडेय
  • अमित कुमार-2
  • मंगलेश दुबे
  • विनीत उपाध्याय
  • राम शंकर
  • दिग्विजय प्रताप सिंह
  • संगम लाल
  • योगेंद्र सिंह
  • बरखा सिंह
  • पंकज प्रकाश राठौड़
  • दीपक कुमार पाल
  • रेणु
  • अजय आनंद वर्मा
  • रेणु मिश्रा
  • प्रदीप कुमार सिंह
  • दिव्या सिकरवार
  • प्रद्युम्न कुमार
  • वंदना त्रिवेदी
  • अरुण कुमार
  • मानवेंद्र सिंह
  • राजीव कुमार राय
  • अजय नारायण सिंह
  • प्रशांत कुमार
  • प्रियंका सिंह
  • अभय कुमार पांडेय
  • सुखलाल प्रसाद वर्मा
  • शत्रुघ्न पाठक
  • देवेंद्र प्रताप सिंह-2
  • विजेता
  • शुभी गुप्ता
  • अशोक कुमार
  • शुभेन्दु शेखर सिंह

11 सितंबर को भी हुआ था प्रशासनिक बदलाव

इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उस दौरान पांच आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई थीं। साथ ही, दो जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया था। उस फेरबदल में जालौन के तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का डीएम बनाया गया था। वहीं, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।

लखनऊ विकास प्राधिकरण में भी बदली जिम्मेदारी

पिछले प्रशासनिक बदलाव के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण और संस्कृति विभाग से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किया गया था। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया था। वहीं, एलडीए के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।

अगस्त में भी हुआ था बड़ा ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार इससे पहले 4 अगस्त 2026 को भी 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर चुकी है। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के लिए समय-समय पर इस तरह के बदलाव किए जाते रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH