NationalTop News

नियंत्रण रेखा पर भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी, राजौरी जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघनfiring on loc

पाकिस्तान की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को पाकिस्तान की सेना ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, दो नागरिकों की मौत
pak firing on loc

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की शुरुआत की और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटी हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंचों से करें अलग-थलग : गडकरी

उन्होंने बताया कि वे छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मोर्टार दाग रहे हैं। मेहता ने कहा, “हमारे सैनिक जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। इस वक्त गोलीबारी जारी है।”

राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सभी स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। अंधाधुंध गोलीबारी से बचने के लिए शुक्रवार से ही सीमा से सटे गांवों के कई परिवारों के लोग अपने घर छोड़ पलायन कर गए हैं।

=>
=>
loading...