Top NewsUttar Pradesh

माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के अथक प्रयासों से आयोजित हुआ भव्य समारोह, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया प्रतिमाओं का अनावरण

माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के अथक प्रयासों एवं समाज के लोगों के सहयोग से 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार को मामा तालाब, मसवानपुर, कानपुर नगर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका, क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं की स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती रहेगी।

समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा के रेहड़ी-पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर श्री शिव शंकर सैनी जी की नियुक्ति होने पर माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह में कानपुर नगर के साथ-साथ उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, झांसी, कानपुर देहात, इटावा सहित उत्तर प्रदेश एवं देश के विभिन्न जनपदों से समाज के गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र सैनी, महामंत्री श्री दिलीप सैनी, श्री शिव शंकर सैनी, श्री सतीश सैनी, श्री रामेश्वर भोला जी, श्री छेदी लाल सैनी, महंत श्री राम औतार जी, श्री छूटकऊ सैनी, श्री सी.एल. सैनी, श्री पप्पू सैनी, श्री पंकज सैनी, श्री राजेंद्र सैनी, श्री सुरेंद्र सैनी, श्री महेश सैनी, श्री सुनील सैनी, श्री महेश सैनी (रामबाबू), श्री आलोक सैनी, श्री राम बाबू सैनी, श्री गौरी शंकर सैनी, श्री रोहित सैनी, श्री प्रवीण सैनी, श्री इशांक सैनी, श्री शिव कुमार, श्री रामजी सैनी, श्री संतोष सैनी एवं श्री प्रदीप सैनी सहित महासभा के अन्य पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश ने इस भव्य आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी, सभी अतिथियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। महासभा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। दोनों महापुरुषों का जीवन समाज को शिक्षा, समानता, एकता और सामाजिक जागरूकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH