International

एक सिक्के की वजह से उड़ान भरने में विमान को लगे 5 घंटे

विमान के साथ उड़ान भरने जा रहे 150 यात्री विमान से उतरे

विमान के साथ उड़ान भरने जा रहे 150 यात्री विमान से उतरे

बीजिंग। चीन में एक सिक्के की वजह से विमान को उड़ान भरने में पांच घंटे की देरी हुई। इसकी वजह रही एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला यात्री और उसका सिक्का। यहीं  वजह रहीं जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों को उतारना पड़ा और विमान रवाना होने में देरी हुई।

विमान के साथ उड़ान भरने जा रहे 150 यात्री विमान से उतरेदरअसल महिला यात्री चाइना साउदर्न एयरलाइंस द्वारा परिचालित सीएम380 विमान से यात्रा कर रही थी। इस दौरान उसने विमान में सवार होने से पहले अपनी सुरक्षा में ‘गुडलक’ की कामना के लिए 9 सिक्के उछाले। इनमें से एक सिक्का विमान के इंजन में चला गया और प्लेन पांच घंटे देर हो गई। आपको बता दें कि विमान गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी गुआंगझू के लिए शंघाई के पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न 12.40 बजे उड़ान भरने वाला था।

विमान में सवार अन्य यात्रियों ने जब वृद्धा को सिक्का उछालते देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब खोजबीन की तो विमान के पास बाकी सिक्के तो मिले ही साथ में वो सिक्का भी मिला जो इंजन के अंदर चला गया था। ये महिला अपने पति, बेटी और दामाद के साथ शंघाई से विमान में सवार हो रही थी।

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal