Regional

देश ने अत्यंत प्रतिभावान अंतरिक्ष वैज्ञानिक खो दिया : रमन सिंह

इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू.आर. राव के निधन पर दुखी हैं रमन सिंह, इसरो के पूर्व अध्यक्ष यू.आर. राव का निधन, पीएम ने जताया शोक, भारत के प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे यू.आर. रावur rao isro

इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू.आर. राव के निधन पर दुखी हैं रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू.आर. राव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू.आर. राव के निधन पर दुखी हैं रमन सिंह, इसरो के पूर्व अध्यक्ष यू.आर. राव का निधन, पीएम ने जताया शोक, भारत के प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे यू.आर. राव
ur rao isro

उन्होंने कहा कि उनके देहावसान से देश ने एक अत्यंत प्रतिभावान अंतरिक्ष वैज्ञानिक को हमेशा के लिए खो दिया है। डॉ. सिंह ने प्रो. राव के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें- विदाई समारोह में भावुक हुए प्रणब मुखर्जी, किया पुराने दिनों को याद

डॉ. रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मभूषण और पद्मविभूषण के राष्ट्रीय अलंकरणों से सम्मानित प्रो. राव ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रो. राव के नेतृत्व में ही वर्ष 1975 में देश के प्रथम भू-उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था। प्रो. राव भारत के मंगल ग्रह मिशन से भी जुड़े थे।

=>
=>
loading...