Entertainment

OMG: आलिया भट्ट की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक न्यूड फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसको लेकर वो काफी परेशान हैं। दरअसल ये फोटो पूरी तरह से फेक है। इसे मॉर्फ किया गया है। इसमें किसी मॉडल की न्यूड बॉडी पर आलिया का चेहरा लगा दिया गया है। हालांकि इस फोटो को किसने बनाया है इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।

केवल आलिया ही नहीं इसके पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इससे पहले दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर को भी मोर्फ किया गया था। इसमें उन्हें एक मॉडल के साथ मैक्सिम मैगजीन के कवर पर न्यूड दिखाया गया था। उन्हें सुपरवुमन लिखा था। दीपिका पादुकोण की इससे पहले भी फेक पिक्चर वायरल हुई थी। उनकी एक पिक्चर को फोटोशॉप्ड कर उन्हें विक्टोरियाज सीक्रेट एंजल बताया गया था।

इसी तरह सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन के भी बिकनी में फोटोशॉप्ड तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। करीना कपूर खान के फोटोशूट से भी छेड़छाड़ कर फर्जी तस्वीर बनाई गई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन भी इसकी शिकार हो चुकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH