RegionalTop News

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बीजेपी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम, गृह मंत्री अमित शाह हुए शामिल

पटना | संवाददाता रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें नेताओं, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में बीजेपी नेता नागेंद्र, भीकू भाई दलसानिया, विनोद तावड़े, नंदकिशोर यादव समेत कई वरिष्ठ विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
बीजेपी कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें 1875 से 2025 तक के राष्ट्रवादी आंदोलनों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में ‘आनंद मठ आंदोलन’, स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।पार्टी नेताओं ने कहा कि यह आयोजन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत ‘वंदे मातरम’ के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH