RegionalTop News

सिरोही में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

सिरोही। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार को जिला स्तर पर विविध देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी और राष्ट्रीय एकता की भावना का उल्लास देखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित ‘वंदे मातरम प्रभात फेरी’ को सांसद लुंबाराम चौधरी और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल सहित कई अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय चेतना और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया | कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन की ओर से देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। सिरोही में आयोजित यह आयोजन राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव का प्रतीक बना रहा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH