Top NewsUttar Pradesh

बहराइच के राइस मिल में लगी भीषण आग 5 श्रमिकों की दम घुटने से मौत, तीन की हालत बेहद नाजुक

बहराइच: यूपी के बहराइच के दरगाह इलाके में स्थित एक राइस मिल में शुक्रवार तड़के सुबह आग लग गयी। आग लगते ही मिल में अफरा तफरी मच गई। आग को बुझाने पहुंचे 8 श्रमिक जहरीले धुएं की चपेट में आ गए। इससे 5 श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि अन्य तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दरगाह में राजगढ़िया राइस मिल है। मिल में सुबह सुबह अचानक आग लग गयी। आग ऊपरी हिस्से में लगी थी। जिसे बुझाने के लिए मिल में काम कर रहे श्रमिक पहुंच गए। लेकिन धुएं की चपेट में आने से श्रमिकों का दम घुटने लगा। इसकी वजह से मिल में ही दम तोड़ दिया। 3 घायल श्रमिकों को अस्पताल लाया गया है जहां उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुट गए हैं।

सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH