NationalTop News

बीजेपी सांसद रवि किशन पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई रामकिशन शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्ली। गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के बड़े भाई रामकिशन शुक्ला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रामकिशन शुक्ला को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रवि किशन ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बड़े भाई की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘दुःखद …मेरे बड़े भाई श्री रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति. अभिनेता के पोस्ट पर फैंस राम किशन शुक्ला भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते साल मार्च महीने में उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला की भी मौत हुई थी। अभिनेता के भाई लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज भी हुआ लेकिन मौत की जंग वे नहीं जीत सके।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH