EntertainmentTop News

100 करोड़ से महज इतने कदम दूर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

मुंबई। आमिर खान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपने शानदार अभिनय और दमदार कहानी के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. स्पोर्ट्स ड्रामा और इमोशनल कहानी का ये मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ा, फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है. आइए 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने तीन दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. शनिवार और रविवार को टिकट खिड़की पर फिल्म की रफ्तार कम हो गई. टोटल कलेक्शन मूवी ने 81.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ करीना कपूर थी. फिल्म की कहानी को दर्शकों ने नकार दिया था और मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म की असफलता से आमिर काफी निराश हो गए थे. अब तीन साल बाद सितारे जमीन पर को लेकर आए.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH