मोगा की अनाज मंडी में आज आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को भगवंत मान संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि लोगों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, जिस पर वे मुख्यमंत्री से सवाल कर सकें। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोगा में आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। रैली को लेकर पार्टी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, मुख्यमंत्री के विरोध के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने दुन्नेके गांव में रोक लिया। पुलिस ने किसानों को एक श्मशान घाट में नजरबंद कर दिया और चारों ओर से घेराबंदी कर दी, ताकि वे रैली स्थल तक न पहुंच सकें। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि वे हर हाल में मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछने पहुंचेंगे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सभी रास्तों को बंद कर दिया है, जिससे किसान रैली स्थल तक न पहुंच सकें।




