Entertainment

अब्दु रोजिक ने ‘पठान’ देखने के लिए पूरा थिएटर किया बुक, ‘झूमे जो पठान’ पर किया डांस

मुंबई| तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले ‘बिग बॉस 16’ से सबसे चहते अब्दु रोजिक कंटेस्टेंट लोगों का खूब मनोरंजन किया। ऐसे में सभी की निगाहें छोटे भाईजान पर टिकी रहती हैं। हाल ही में अब्दु ने शाहरुख खान की ‘पठान’ देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक क्लिप में अब्दु को थिएटर में ‘झूमे जो पठान’ पर नाचते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि उन्होंने शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए गाने पर हुक स्टेप भी किया।

उन्हें यह कहते हुए सुना गया, शाहरुख सर हम आपसे मिलना चाहते हैं। हमने पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है, डांसिंग, मस्ती के लिए .. बहुत मजा है भाई। आपको बता दें कि अब्दु सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH