मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा पर लोगों ने निशाना साधा है। विजय ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा को सपोर्ट करते हुए ये बताने कि कोशिश की कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म को बायकॉट करने से सिर्फ आमिर खान पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कई हजारों परिवार का रोजगार इससे जुड़ा होता है लेकिन उनकी ये बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। ट्विटर पर विजय को ट्रोल किया जा रहा है। इस बात को समझने के बजाए लोग उन्ही के खिलाफ हो गए।
विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। विजय की फिल्म ‘लाइगर’ 25 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन विजय के इस स्टेटमेंट के बाद लोग उनकी फिल्म लाइगर को भी बायकॉट करने का ट्रेंड चला रहे हैं।
दरअसल, साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म को बायकॉट करने से सिर्फ आमिर खान पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कई हजारों परिवार का रोजगार इससे जुड़ा होता है।
विजय ने कहा ‘मुझे लगता है कि फिल्म के सेट पर एक्टर्स, डायरेक्टर्स, एक्ट्रेस के अलावा कई दूसरे अहम लोग भी होते हैं। एक फिल्म पर 200-300 कलाकार काम करते हैं और हम सभी लोगों के स्टाफ मेंबर्स भी होते हैं। इसलिए एक फिल्म कई लोगों को रोजगार देती है। कई लोगों के लिए ये जिंदगी गुजारने का जरिया है।’
उन्होंने आगे बोला ‘आमिर खान सर ने जब लाल सिंह चड्ढा बनाई, तो उनका नाम फिल्म के स्टार के तौर पर सामने आया, लेकिन उससे 2 से 3 हजार परिवार जुड़े होते है। आप जब किसी फिल्म को बायकॉट करने के बारे में फैसला करते हो, तो आप सिर्फ आमिर खान को अफेक्ट नहीं करते, बल्कि आप उन हजारों लोगों को प्रभावित करते हैं,जो रोजगार खो देते हैं।’
आगे वो बोले ‘ आमिर सर एक ऐसे शख्स हैं, जो लोगों को थिएटर्स तक खींच लाते हैं. मुझे नहीं पता कि ये बायकॉट क्यों हो रहा है। लेकिन जिस भी गलतफहमी की वजह से ये हो रहा, आप इसे समझिए कि आप आमिर खान को अकेले ही अफेक्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।’




