RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

चुनावी हार के बाद यादव कुनबे ने खेली होली, मुलायम सिंह बोले- सपा पार्टी युवाओं की, कभी बुढ़ी नही हो सकती

सैफई।  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि सपा पार्टी युवाओं की पार्टी है। यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं ने बहुत मेहनत की है। जिसकी वजह से पार्टी को बहुत अच्छा वोट मिला है। अब लक्ष्य 2024 का है। मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है।

सैफई महोत्सव पंडाल में खेली होली

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आंगन की प्रसिद्ध होली चार दशक बाद रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव पंडाल में खेली गई। जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10:30 बजे महोत्सव पंडाल में होली समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे।