लखनऊ। यूपी चुनाव में मिली बीजेपी को जीत के बाद सीएम योगी आज बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि ये जीत एक एक कार्यकर्ता की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को देश के सबसे बड़े राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। ये प्रचंड बहुमत बीजेपी के राष्ट्रवाद, विकास और सुसाशन के मॉडल को यूपी की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए आम जनमानस की आरकांक्षाओं के अनुरूप, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा।
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं।




