Uttar Pradesh

अखिलेश ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की अन्य सभी कार्यकारिणी की भंग

अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की अन्य सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। खबर के अनुसार, पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर महीने में होगा। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन उस समय तो यह भंग नहीं की गई, लेकिन लोकसभा उपचुनावों में हार के बाद इन्हें भंग कर दिया गया।

इस बीच पार्टी के विधायकों और चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। हालांकि पार्टी की प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है। ले

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH