Top NewsUttar Pradesh

अखिलेश ने शिवपाल और ओमप्रकाश राजभर से कहा- जहां सम्मान मिलता है वहां जा सकते हैं

लखनऊ। यूपी विधानसभा में प्रसपा और सुहेलदेव राजभर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले अखिलेश यादव ने शिवपाल और राजभर को पत्र जारी कर दो टूक कहा कि आपको जहां ज्यादा सम्मान मिलता है। आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। सपा की तरफ से यह संदेश पत्र जारी कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने विरोध जताया था। इस मामले में उन्होंने अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के सम्मान को याद रखने के लिए कहा था। शिवपाल सिंह यादव ने पत्र में कहा था कि यह नियति की अजीब विडंबना है कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिसने नेताजी को उनके रक्षा मंत्री रहते समय पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी को राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर एक अदद समाजवादी विरासत वाला नाम न मिला। यह कहते हुए मुझे दुख और क्षोभ हो रहा है कि जो समाजवादी कभी नेताजी के अपमान पर आग बबूला हो जाते थे, आज उसी विरासत के लोग नेताजी को अपमानित करने वाले व्यक्ति का राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे हैं। ऐसा लगने लगा है कि पूरी पार्टी मजाक का पात्र बनकर रह गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH