Sports

दूसरी बार पिता बनने जा रहा टीम इंडिया की ये धाकड़ बल्लेबाज, पत्नी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के धाकड़ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। फैंस को ये खुशखबरी उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर दी है। पोस्ट के जरिए उन्होंने अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के संकेत दिए। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं।

भारतीय बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उनकी पत्नी राधिका ने दी, दरअसल राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पति अजिंक्य रहाणे और बेटी के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें राधिका का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। राधिका ने ये भी संकेत दिया कि दूसरा बच्चा इस साल अक्टूबर में होने वाला है।

रहाणे और उनकी पत्नी राधिका ने साल 2019 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। ये संयोग है कि रहाणे अक्टूबर में ही पहली बार पिता बने थे। उनकी बेटी आर्या का तब जन्म हुआ था। राधिका का ये पोस्ट देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है। फोटो को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस कमेंट में इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH