Top NewsUttar Pradesh

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला,  कहा- संविधान  पर हमला कर रही भाजपा, छीन रही है लोगों की आज़ादी 

लखनऊ। जय प्रकाश नारायण की जयंती की अनुमति न मिलने के कारण बुधवार JPNIC का गेट फांदने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को गोमती नगर के डा.राम मनोहर लोहिया पार्क पहुंचे। अखिलेश यादव ने डा. लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के संकल्पों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में समाजवाद को और मजबूत करने की बात कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक समय ऐसा आया था कि डा. अंबेडकर और डॉ. लोहिया एक साथ काम करना चाहते थे। आज संविधान पर हमला हो रहा है, संविधान खतम हो जायेगा, हमारी आपकी आजादी छीन जायेगी। हमारा कानून छीन जायेगा, आज भाजपा समाज और देश को उसी दिशा में ले जा रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया हैं। लोक नायक जय प्रकाश नारायण का म्यूजियम समाजवाद का संग्रहालय है। सरकार ने समाजवादियों का संग्रहालय नष्ट कर दिया।

एलडीए और सरकार मिलकर उस म्यूजियम को बंद कर रही है। अगर नियत साफ होती तो लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी को इस तरह पॉलिथीन से नहीं ढकते। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार छुपा रही है, अच्छी चीज बनी है उसको छुपा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के JPNIC प्रकरण के बयान पर कहा कि हम लोग सर्वेंट डिप्टी सीएम का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने अस्पतालों का सत्यानाश कर दिया। एक भी गरीब का लोहिया या सिविल जैसे सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो रहा है।

आज मैं बाराबंकी के रसूलाबाद जाऊंगा, वहां CHC में समाजवादियों की लगाई लिफ्ट देखूंगा कि वो चल रही है कि नहीं। सरकार ने CHC के आधुनिकीकरण की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि सर्वेंट डिप्टी सीएम का जवाब इसलिए नहीं देते हैं कि कोई अगर जिम्मेदार है तो स्वय मुख्यमंत्री हैं। म्यूजियम और रिवर फ्रंट की जो बर्बादी हो रही है तो क्या सरकार से वसूला नहीं जाना चाहिए।

हालांकि आज के कार्यक्रम के लिए LDA ने सफाई और अन्य तैयारियां पहले से कर दी थीं। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर JPNIC में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए समाजवादी पार्टी ने LDA ने चार अक्टूबर को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी। कार्यक्रम के लिए सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी लगातार आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते रहे।

हालांकि कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले मंगलवार शाम एलडीए ने समाजवादी पार्टी को पत्र भेजकर अनुमति देने से मना कर दिया था। अखिलेश यादव बुधवार को जेपीएनआईसी पहुंचे तो गेट पर ताला और लोहे की चादर लगी देख नाराज हो गए। अखिलेश गेट फांदकर जेपीएनआईसी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को डा.लोहिया की जयंती पर भी वह कुछ देर में लोहिया पार्क जायेंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH