Uncategorized

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं, यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल बेड पर खुश दिख रही हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हैं। इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी।

वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है। आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। नीतू कपूर के पोस्ट और कॉमेंट का लोगों को इंतजार है।

करण जौहर सहित इंडस्ट्री के लोगों ने मनाई खुशी

आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ आ रहे हैं। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने कहा था कि यह उनके लिए बहुत अच्छा साल है। अब आलिया ने फोटो शेयर करके ये गुड न्यूज दी है। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। आलिया ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी… जल्द आ रहा है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के कई लोग हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH