EntertainmentTop News

कान्स 2026 में छाईं आलिया भट्ट, फैन्स को खली ऐश्वर्या राय की कमी

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रेड कार्पेट पर आलिया का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की जा रही है। हालांकि इस बीच कई लोगों को ऐश्वर्या राय बच्चन की कमी भी महसूस हुई। 12 मई से शुरू हुआ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026, 23 मई तक चलेगा। हाल ही में हुए एक इवेंट में आलिया भट्ट ने स्टाइलिश ड्रेस में रेड कार्पेट पर शानदार पोज दिए। आलिया ने खुद भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें फैन्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। वायरल क्लिप्स में दावा किया गया कि रेड कार्पेट पर मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने आलिया को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। कुछ यूजर्स ने यह तक कह दिया कि कई विदेशी कैमरा पर्सन उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कई फैन्स ने आलिया का समर्थन करते हुए कहा कि दूसरे एंगल से मौजूद फोटोग्राफर्स लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे।

इस बीच कान्स फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐश्वर्या कई सालों से इस फेस्टिवल का अहम चेहरा रही हैं और हर बार उनके लुक्स सोशल मीडिया पर छा जाते थे। उन्होंने पहली बार फिल्म देवदास के दौरान कान्स में हिस्सा लिया था, जहां उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे। ऐश्वर्या लंबे समय तक लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर रही हैं। इस बार ब्रांड की ओर से आलिया भट्ट के अलावा वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, हेलेन मिर्रेन, जेन फोंडा और हाइडी क्लम जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां नजर आईं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH