InternationalTop News

आखिरी विमान के साथ अमेरिका की फौज ने अफगानिस्तान को कहा अलविदा, रक्षा मंत्री बोले- हमने अपने 2,461 सैनिकों की जान गंवाई

आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका और तालिबान के बीच  20 साल से चल रही जंग का अंत हो गया। आज अमेरिका के आखिरी विमान  ने उड़ान भरते हुए अफगानिस्तान को अलविदा कह  दिया। अमेरिका की अफगानिस्तान में लड़ाई ऐसी थी, जैसे अंधेरे में तीर चलाना। करोड़ों डॉलर का खर्च, कई हजार सैनिकों की जान गंवाने के बाद अब वह खौफनाक मंजर अमेरिका के लिए बीती बात हो गई है।

 

इस अभियान के खत्म होने के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आतंक के खिलाफ युद्ध में 2,461 अमेरिकी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा भी हमने बहुत कुछ ऐसा सहन किया, जिसको बयां कर पाना नामुमकिन है।

 

आतंक के खिलाफ हम कड़ी मेहनत करेंगे
लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि आतंक के खिलाफ हमने कई लड़ाईयां लड़ी हैं। हमारे लिए अमेरिकी नागरिक सबसे पहले हैं। दुनिया में उनको आतंक से बचाने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। आगे कहा कि हम आतंक के खिलाफ कड़ी मेहनत करेंगे और आतंक को जड़ से खत्म करके रहेंगे।

 

छह हजार अमेरिकी समेत 1 लाख 23 हजार लोगों को निकाला
अभियान खत्म होने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि हमने तालिबान के खतरे के बीच अपने छह हजार नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कुल 1,23,000 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें अफगानी व अन्य लोग भी शामिल हैं।

 

=>
=>
loading...