मुंबई। रिलीज के साथ ही फिल्म आदिपुरुष विवादों में घिरी हुई है। इसको कुछ डायलॉग्स को लेकर दर्शकों को आपत्ति है। उनकी मांग है कि इन डायलॉग्स को तुरंत बदला जाए। इसके अलावा दर्शक फिल्म के संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर से भी काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मनोज मुंतशिर खुद को खतरे का अंदेशा जताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है।
आपको बता दें कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोग इस फिल्म के कुछ डायलॉग्स को लेकर आपत्ति जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हो रही है. ऐसे में फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स बदलने की जानकारी दी थी। उन्होंने रविवार को कहा था कि फिल्म के निर्माताओं ने ‘कुछ डायलॉग्स को बदलने’ का फैसला किया है। उन्होंने बताया था कि इस हफ्ते तक बदली हुईं लाइनों को फिल्म में जोड़ दिया जाएगा।
मनोज मंतशिर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे लिए आपकी भावना से बढ़कर और कुछ नहीं है. मैं अपने डायलॉग्स के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूं, लेकिन इससे आपकी पीड़ा कम नहीं होगी. मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ डायलॉग्स जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फिल्म में शामिल किए जाएंगे.’




