लखनऊः बच्चन परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी परिवारों में से एक है। इनकी हर छोटी-बड़ी बात या बयान एक सेंसेशन बन जाता है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया के सामने आकर बड़ा खुलासा किया है। यह सदस्य और कोई नहीं उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा हैं। एक इंटरव्यू में नव्या ने अपने परिवार में होते भेदभाव के बारे खुलकर बात की थी और बताया था कि कैसे उनके और उनके भाई के बीच में कैसे भेदभाव किया जाता है। इस खुलासे के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि स्टार किड्स भी किसी नॉर्मल बच्चे की तरह ही यह सब झेलते हैं।


=>
=>
loading...





