City NewsRegional

रांची में पशु तस्करों ने अपने वाहन से महिला दरोगा को कुचलकर मार डाला

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने अपने वाहन से एक महिला दरोगा को कुचलकर मार डाला। महिला दारोगा संध्या टोपनो पशु तस्करों के वाहन का पीछा कर रहीं थीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि खूंटी और गुमला जिले की पुलिस पशुओं की तस्करी करने वाले वाहनों का पीछा कर रही थी। रांची पुलिस को भी सूचना थी कि पशुओं से लदे कुछ वाहन तुपुदाना होकर गुजरने वाले हैं.इसे लेकर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग के लिए हुलहुंडू के पास हाईवे पर तैनात थी। सुबह लगभग 3 बजे पशुओं से लदी एक पिकअप पैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर तेजी से गाड़ी भगाते हुए महिला दारोगा को रौंद कर भाग गया। संध्या झारखंड पुलिस की 2018 बैच की अफसर थीं।

बाद में पुलिस ने दारोगा को रौंदने वाले वाहन को जब्त कर लिया. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन पर सवार पशु तस्कर भागने में सफल रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH