Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी का एलान- अग्निपथ सेवा करने वाले युवाओं को यूपी में सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। सीएम योगी ने कहा है कि माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को प्रदेश सरकार प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा की युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत समर्पित व पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

बता दें कि भारत की सेना के तीनो अंगों थल सेना, वायुसेना और नौसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत भर्ती का ऐलान रक्षा मंत्रालय ने कर दिया है। अग्निवीरों की भर्ती वाली इस अग्निपथ स्कीम का ऐलान मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने किया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि इस स्कीम से सेनाओं की औसत आयु कम होगी। अभी तक यह आयु 32 वर्ष थी, जो घटकर 24 से 26 साल ही रह जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH